UP Crime News: यूपी के जालौन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक देवर ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला खेत में चारा काटकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी देवर ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानिए पूरा मामला
यह घटना रामपुरा थाना इलाके के फतेहपुरा टीकर गांव की है। यहां का निवासी संतोष मजदूर है। उसकी शादी नहीं हुई थी। इस पर वह करीब चार साल पहले मध्य प्रदेश के देवनपुरवा गांव निवासी रामश्री (45) से शादी कर उसे घर लाया था। महिला पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी थे। संतोष को भी रामश्री से एक पुत्र हुआ, लेकिन पिछले छह महीने से संतोष का पत्नी रामश्री से विवाद चल रहा था। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को अपना घर भी बेच दिया। इस पर मजदूरी करने वाला देवर शिवकुमार रामश्री से घर खाली करने की बात कह रहा था।
घर खाली नहीं कर रही थी महिला
महिला घर छोड़ने को राजी नहीं थी। उसने कई बार पुलिस में भी शिकायत की। इससे शिवकुमार नाराज था। बुधवार की शाम करीब सात बजे जब रामश्री खेत से चारा लेकर लौट रही थी, तभी उमरी माइनर के पास पहले से घात लगाए बैठे शिवकुमार ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari