
Roorkee : Central Building Research Institute (सीबीआरआई), Roorkee में मंगलवार को 51वां वार्षिक फ्लावर शो उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “पर्यावास और प्रकृति का सामंजस्य” रखी गई, जिसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रंग-बिरंगे फूलों और दुर्लभ पौधों से सजे संस्थान के परिसर ने दर्शकों को खासा आकर्षित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी Manisha Batra मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में Hema Pant, Sarla Shri और Purnima Parida शामिल रहीं।
संस्थान के निदेशक R Pradeep Kumar ने कहा कि सतत विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों और हरियाली का संरक्षण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
फ्लावर शो में पुष्प सज्जा, गमला प्रदर्शनी और बागवानी प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं अस्वथी, दीप्ति कर्माकर और दीक्षा गुप्ता की ओर से आयोजित फैशन शो भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संयोजिका डॉ. लीना चौरसिया और सह-संयोजक डॉ. सोजू एलेक्जेंडर की अहम भूमिका रही।
