Char Dham Yatra 2024 : चारधाम यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें एक महिला की बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान मौत हो गई। जबकि एक श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम के दौरान मौत हो गई। दोनों के मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। बता दें मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। One devotee each on the pilgrimage to Badrinath and Yamunotri died

बदरीनाथ धाम की यात्रा पार आई श्रद्धालु की मौत
सोमवार को चार धाम यात्रा के दौरान दो और श्रद्धालु की मौत हो गई। बता दें मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी (75) निवासी गुजरात के रूप में हुई है। महिला अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंची थी। अचानक महिला की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । One devotee each on the pilgrimage to Badrinath and Yamunotri died
यमुनोत्री की यात्रा पर श्रद्धालु की मौत
उधर यमुनोत्री धाम पर आए सूर्यकांत खामर निवासी गुजरात की भी यात्रा के दौरान मौत हो गई। बता दें चार धाम यात्रा में यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अभी तक चार श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिसके बाद से प्रशासन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। One devotee each on the pilgrimage to Badrinath and Yamunotri died