हल्द्वानी : सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेश ट्रैन का संचालन 24 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए होगा। Special train will run between Kathgodam and Mumbai from April 25


जल्द ही गर्मियों की छुट्टियाँ शुरू होने वाली हैं, इस समय में ट्रेन टिकटों की मांग बढ़ते ही हर साल रेलवे गर्मियों के मौसम में स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू करता है, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। इसी क्रम में उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से भी रेलवे ने काठगोदाम से मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिसका संचालन 25 अप्रैल से होगा। Special train will run between Kathgodam and Mumbai from April 25
24 अप्रैल से 27 जून तक चलेगी ट्रैन
इज्जत नगर रेलवे मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से 25 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को ‘समर स्पेशल सुपरफास्ट वीकली ट्रेन’ चलाई जाएगी। जो 24 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए यह ट्रेन संचालित होगी और काठगोदाम से प्रत्येक गुरुवार मुंबई के लिए रवाना होगी। ट्रेन मुंबई से काठगोदाम और काठगोदाम से मुंबई तक 10-10 फेरों में चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। Special train will run between Kathgodam and Mumbai from April 25
मुंबई से काठगोदाम का समय व रुट
गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 2:40 बजे सूरत स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन बड़ोदरा स्टेशन कोटा स्टेशन और भरतपुर स्टेशन के माध्यम से गुरुवार को सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन तक पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का काठागोदाम स्टेशन पहुंचने के लिए दोपहर के लगभग 2:30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। Special train will run between Kathgodam and Mumbai from April 25

काठगोदाम से मुंबई का समय व रुट
हर गुरुवार को, गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के लिए चलेगी। यह ट्रेन काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन लालकुआं, किच्छा, और इज्जतनगर स्टेशन के माध्यम से गुजरते हुए रात 8:41 बजे बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, और हाथरस पार करते हुए मध्य रात्रि 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसके बाद यह ट्रेन भरतपुर स्टेशन और गंगापुर स्टेशन से गुजरते हुए अगले दिन शुक्रवार को सुबह 6:40 बजे कोटा स्टेशन पर पहुंचेगी। फिर यह नागड़ा, गोधरा और बड़ोदरा स्टेशन के रास्ते में चलती हुई दोपहर 4:50 बजे सूरत स्टेशन पर पहुंचेगी और अंत में यह ट्रेन वापी स्टेशन से होते हुए शुक्रवार को सुबह के लगभग 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। Special train will run between Kathgodam and Mumbai from April 25