Dehradun : छुट्टी पर आए फौजी ने अपनी दो साल की बेटी की कर दी पिटाई, उपचार के दौरान मौत

Dehradun : छुट्टी पर आए फौजी ने अपनी दो साल की बेटी की कर दी पिटाई, उपचार के दौरान मौत

देहरादून : देहरादून में छुट्टी पर आए फौजी ने अपनी दो साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मासूम की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। यही नहीं आरोपित ने अपनी पत्नी को भी जान से मारने का प्रयास किया। घटना के बाद से फौजी पिता फरार चल रहा है। soldier on leave beat his two-year-old daughter

मिली जानकारी के अनुसार पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार ने बताया कि बंजारावाला निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसका पति आनंद सिंह फौज में है। जो कुछ समय पहले छुट्टी पर घर आया था। महिला ने बताया उसका पति जब भी घर आता था नशे में उसकी बच्ची के साथ मारपीट करता था। soldier on leave beat his two-year-old daughter

महिला के विरोध करने पर वो उसके साथ भी मारपीट करता था। महिला ने बताया कि 22 दिसंबर को आनंद सिंह छुट्टी पर घर आया था। हर बार की तरह इस बार भी उसने बच्ची के साथ मारपीट की। महिला ने बताया 10 जनवरी की रात आरोपित काफी नशे में था। इस दौरान उसने बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। soldier on leave beat his two-year-old daughter

महिला आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। 13 जनवरी को उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया कि 15 जनवरी को आनंद ने उसका भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वो जान बचाकर वहां से भागी। महिला ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। soldier on leave beat his two-year-old daughter

जानकारी के अनुसार पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर कमल कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। ऐसे में उसकी यूनिट को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा। soldier on leave beat his two-year-old daughter