नई दिल्ली : गृह मंत्री Amit Shah की बड़ी बहन का निधन, मुंबई के अस्पताल में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली : गृह मंत्री Amit Shah की बड़ी बहन का निधन, मुंबई के अस्पताल में चल रहा था इलाज

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। Amit Shah’s elder sister passes away

राजेश्वरीबेन करीब 60 साल की थीं। भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि अमित शाह ने अपनी बहन के निधन के बाद गुजरात में निर्धारित अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि राजेश्वरीबेन का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं था और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली। Amit Shah’s elder sister passes away

मुंबई से अहमदाबाद लाया गया शव

BJP के एक पदाधिकारी ने कहा, अपनी बीमार बहन के निधन के बाद अमित शाह ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह अहमदाबाद में उनके आवास पर लाया गया और उनका अंतिम संस्कार बाद में थलतेज श्मशान में किया जाएगा। Amit Shah’s elder sister passes away

अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भाजपा समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में थे। उन्हें सोमवार को बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होना था। Amit Shah’s elder sister passes away

शाह के करीबी अजय पटेल ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह की बहन के निधन की जानकारी उनके करीबी अजय पटेल ने मीडिया को दी है। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित एक कार्यक्रम, जहां शाह को जाना था, वहां अजय पटेल ने इस शोक समाचार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस कार्यक्रम में आना था, लेकिन बड़ी बहन के निधन के चलते वह नहीं आ सके। Amit Shah’s elder sister passes away

अमित शाह को होना था दो कार्यक्रमों में शामिल

बता दें कि आज यानी सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होना था। Amit Shah’s elder sister passes away

शाह आज बनासकांठा के देवदार गांव बनास डेयरी का उद्घाटन करने वाले थे और दोपहर में उन्हें गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं का उद्घाटन करना था। लेकिन बड़ी बहन के निधन के बाद अमित शाह ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। Amit Shah’s elder sister passes away