सऊदी अरब : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहली बार पहुंची मदीना, हज-उमराह कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहली बार पहुंची मदीना, हज-उमराह कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा

सऊदी अरब : केंद्रीय महिला और बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दाह में तीसरे हज और उमराह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया Union Minister Smriti Irani reached Madina

मक्का के उप -गवर्नर और हज और उमराह मंत्री के साथ चर्चा की. प्रोग्राम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हज और उमराह मामलों के सऊदी मंत्रालय द्वारा अनुग्रह निमंत्रण के लिए आभारी हूं, यह हमारे साझा मूल्यों के लिए अहम है. Union Minister Smriti Irani reached Madina

स्मृति ईरानी ने X पर लिखा कि मैंने आज मदीना की ऐतिहासिक यात्रा की, इस्लाम के सबसे पवित्र शहरों में से एक में पैगंबर की मस्जिद अल मस्जिद अल नबवी, उहुद के पहाड़ और पहली इस्लामी मस्जिद कुबा की यात्रा शामिल है। Union Minister Smriti Irani reached Madina

उन्‍होंने कहा कि इस दौरान उन्‍हें इस्‍लाम की शुरुआत के बारे में जानने का मौका मिला। स्‍मृति इरानी के साथ विदेश राज्‍य मंत्री वी मुरलीधरन भी शामिल थे। Union Minister Smriti Irani reached Madina

एक आधिकारिक प्रवक्‍ता ने अपने बयान में कहा कि यह अपने आप में बहुत उल्‍लेखनीय और अप्रत्‍याशित घटनाक्रम था। Union Minister Smriti Irani reached Madina

मदीना में यह पहला गैर मुस्लिम प्रतिधिमंडल था जिसका इस पवित्र शहर में स्‍वागत किया गया। उन्‍होंने कहा कि यह भारत और सऊदी अरब के बीच बेहतरीन संबंधों को दर्शाता है। Union Minister Smriti Irani reached Madina