177 करोड़ के बैंक घोटाला फाइव स्टार होटल से आरोपी की गिरफ्तारी..

मुंबई में ईडी (Enforcement Directorate) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक फ्रॉड के आरोपी अमित अशोक थेपड़े को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दो महीनों से फाइव स्टार होटल में शाही अंदाज़ में रह रहा था। छापेमारी के दौरान ईडी ने होटल से 9.5 लाख रुपये कैश, करीब 2.33 करोड़ के सोना-हीरे के गहने, दो लग्जरी गाड़ियां और डिजिटल डिवाइस बरामद किए। साथ ही आरोपी के 50 से ज़्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज़ कर दिए गए, जिनमें करोड़ों रुपये के लेन-देन के सबूत मिलने का शक है। यह मामला केनरा बैंक को 117 करोड़ के धोखाधड़ी से जुड़ा है, जहां पहले से बेची हुई संपत्तियों को गिरवी रखकर और दोहरी गारंटी दिखाकर लोन लिया गया और फिर उस पैसे का निजी इस्तेमाल किया गया। ईडी की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अवैध पैसों को छिपाने के लिए एक जटिल वित्तीय नेटवर्क खड़ा किया था। फिलहाल आरोपी को ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।