उत्तराखंड : मुख्य शिक्षा अधिकारी रहे मदन सिंह रावत को भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड : मुख्य शिक्षा अधिकारी रहे मदन सिंह रावत को भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून : भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में दूसरे अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया देहरादून से गिरफ्तार,अभियुक्त पूर्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी के पद पर था तैनात

दिनांक 07.12.2022 को वादी आशुतोष नेगी, पौड़ी गढवाल द्वारा कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0स0- 47/2022, धारा-120 बी भा0द0वि0 व 7/13 (1) (डी)/13(2) भ्रष्टाचार अधि0 बनाम मदन सिंह रावत आदि पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात पौडी पुलिस द्वारा दिनांक 15.10.2023 को अभियोग उपरोक्त में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा उक्त अभियोग को गम्भीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुये अभियोग उपरोक्त में नामजद वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था।