Uttarakhand: उत्तराखंड में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं, पिछले तीन महीने में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के केस दर्ज 

नैनीताल-(भूमिका मेहरा) अलग-अलग राज्यों में बीते दिनों हुए दुष्कर्म के मामलों ने लोगों को झकझोर दिया है। देवभूमि के नाम से जाने जाने वाले उत्तराखंड में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नैनीताल जिले में पिछले तीन महीने में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के नौ केस दर्ज हुए हैं। लगातार बढ़ते महिला अपराधों ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है।

वर्ष 2023 में नैनीताल जिले में दुष्कर्म के 26 मामले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से मिले महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों के विवरण में साल 2023 में पूरे प्रदेश में दुष्कर्म के 421 मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे अधिक 204 केस ऊधमसिंह नगर जिले के हैं। कुमाऊं में दूसरे स्थान में नैनीताल जिले में महिला उत्पीड़न के 26 केस दर्ज हुए।