परेड ग्राउंड कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन: कई रूट बदले, पार्किंग व पिकअप प्वाइंट तय

Dehradun : परेड ग्राउंड में सोमवार को आयोजित होने वाले “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पार्किंग और पिकअप प्वाइंट भी निर्धारित किए गए हैं।

यह रहेगा रूट प्लान:

  • मसूरी व राजपुर रोड से आने वाले वाहन मसूरी डायवर्जन, ग्रेट वैल्यू, बहल चौक, सर्वे चौक होते हुए कॉन्वेंट तिराहा पर ड्रॉप किए जाएंगे। वाहन बन्नु स्कूल पार्किंग में खड़े होंगे।
  • विकासनगर व चकराता से आने वाले वाहन बल्लूपुर चौक, किशननगर चौक, बिंदाल, घंटाघर, दर्शनलाल चौक होते हुए लैंसडाउन चौक पर ड्रॉप किए जाएंगे। पार्किंग बन्नु स्कूल में होगी।
  • रुड़की व आईएसबीटी से आने वाले वाहन कारगी चौक, पुरानी बाईपास चौकी, धर्मपुर होते हुए बुद्धा चौक पर ड्रॉप होंगे। पार्किंग रेसकोर्स में रहेगी।
  • रायपुर से आने वाले वाहन चूना भट्टा से आईआरडीटी के पास सर्वे चौक पर ड्रॉप होकर ईसी रोड से बन्नु स्कूल पार्किंग जाएंगे।
  • डोईवाला से आने वाले वाहन रिस्पना, धर्मपुर, सीएमआई होते हुए बुद्धा चौक व लैंसडाउन चौक पर वन-साइड पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
  • रायपुर व सहस्त्रधारा रोड से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सर्वे चौक, कॉन्वेंट तिराहा पर ड्रॉप होंगे और रेसकोर्स/बन्नु स्कूल पार्किंग का उपयोग करेंगे।

विक्रम (शेयरिंग ऑटो) के लिए रूट:

  • 2 नंबर रूट के विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।
  • 3 नंबर रूट के विक्रम तहसील चौक, दून चौक, एमकेपी चौक की ओर डायवर्ट रहेंगे।
  • 5 और 8 नंबर (कांवली रूट) के विक्रम रेलवे गेट से वापस किए जाएंगे।
  • प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस लौटेंगे।
  • राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक, पैसिफिक तिराहा, बैनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिए रूट:

  • आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक व घंटाघर होकर जाएंगी।
  • रिस्पना से आने वाली बसें तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक होते हुए वापस भेजी जाएंगी।
  • रायपुर रोड से आने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, राजपुर रोड, घंटाघर मार्ग से संचालित होंगी।

प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।