केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटा, यात्रा मार्ग बाधित

केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक थारू ग्लेशियर टूटने से हड़कंप मच गया। घटना के समय यहां यात्रा तैयारियों में मजदूर और कर्मचारी कार्यरत थे। गनीमत रही कि इस हादसे में अब तक किसी प्रकार की जानहानि की सूचना नहीं है।

ग्लेशियर टूटने के कारण केदारनाथ जाने वाला पैदल मार्ग फिलहाल बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि लोग बर्फ के ऊपर से होकर किसी तरह आवाजाही कर रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अनुसार, मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही पैदल मार्ग को दोबारा खोल दिया जाएगा।

प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।