दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव विशेष रूप से फेज-3 कॉरिडोर के यात्रियों के लिए लागू किया गया है, जिससे रविवार को मेट्रो सेवाएं अब सुबह 6 बजे से उपलब्ध होंगी।

नया टाइमिंग क्या है?
अब से, 25 अगस्त 2024 से रविवार को फेज-3 कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। पहले, इन रूट्स पर मेट्रो सेवाएं सुबह 8 बजे से शुरू होती थीं। DMRC ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और यह भी बताया कि इस बदलाव से विशेष रूप से उन यात्रियों को लाभ होगा जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए यात्रा करते हैं।
क्यों किया गया बदलाव?
DMRC अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है। रविवार को होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण, बहुत से छात्रों और आवेदकों को सुबह जल्दी यात्रा करने की आवश्यकता होती है। इस बदलाव से वे आसानी से अपनी परीक्षा केंद्रों तक पहुँच सकेंगे। दिल्ली मेट्रो के अन्य सभी कॉरिडोर्स पर ट्रेन सेवाएं नियमित रूप से सुबह 6 बजे से चलती रहेंगी, जैसा कि पहले होता आया है। DMRC ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी रूट्स पर मेट्रो सेवाएं निर्बाध और सुविधाजनक तरीके से प्रदान की जाएँ।
किन-किन रुट पर रविवार को समय में बदलाव?
लाइन | सेक्शन | मौजूदा टाइमिंग | न्यू टाइमिंग (25 अगस्त से) रविवार के लिए |
लाइन-1 | दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल | 8 am | 6 am |
लाइन-3 | नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी | 8 am | 6 am |
लाइन-5 | मुंडका-ब्रिगेडियर होशियार सिंह | 8 am | 6 am |
लाइन-6 | बदरपुर बॉर्डर-राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) | 8 am | 6 am |
लाइन-7 | मजलिस पार्क-शिव विहार | 8 am | 7 am |
लाइन-8 | जनकपुरी पश्चिम-बॉटैनिकल गार्डन | 8 am | 7 am |
लाइन-9 | ढांसा बस स्टैंड से द्वारका | 8 am | 7 am |
केवल इन रूट्स के यात्रियों को लाभ
DMRC ने ट्विटर पर कहा, “रविवार को नियमित मेट्रो सेवाएं, जो पहले चरण-III कॉरिडोर पर सुबह 8 बजे से शुरू होती थीं, अब से सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। इस संशोधित समय से न केवल इन रूट्स के यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को भी सुविधा होगी।” यह बदलाव दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मेट्रो यात्री की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे वे अपनी मंजिल तक समय पर पहुँच सकें और यात्रा का अनुभव अधिक आरामदायक हो सके।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari