संरक्षित पशु कटान की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार, सात फरार

Roorkee। संरक्षित पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके सात साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 60 किलो मांस और एक बाइक भी बरामद की है।

थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपित बाइक से क्षेत्र के बाहर मांस ले जाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान तौफीक निवासी सिकरोड़ा के रूप में हुई है, जिसे मांस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी फैजान, अतीक, सुभान, रिहान, हसीन, असलम और नौशाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।