ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी करेंगे उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे यमुना सिटी के सेक्टर 28 में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए स्टूडेंट्स और अन्य आमजन भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना उत्तर भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी उद्योग को बढ़ावा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह परियोजना प्रदेश और देश में उच्च तकनीक उद्योगों के लिए रोजगार और अवसरों को बढ़ाने में सहायक होगी।