भोपाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्य प्रदेश पहुंचे। जहां एमपी के मुखिया डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। सीएम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री भोपाल से सागर के लिए रवाना हो गए।
एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव आज सागर में जन-कल्याण पर्व अंतर्गत विकास की अनेक सौगातें देंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगर पालिका निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड सागर द्वारा गौरव दिवस एवं लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास, सागर सिटी गवर्नेंस नगर पालिका निगम कार्यालय एवं दो जोनल सेंटर का लोकार्पण करेंगे। बुंदेली माटी के सपूत डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर की पहचान लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति भी होगी।
NEWS SOURCE Credit : lalluram