
उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में रात 10:05 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून को दूरभाष के माध्यम से इसकी सूचना दी गई। आईएमडी की ओर से बताया गया कि भूकंप की तीव्रता अत्यंत कम होने के कारण यह सिस्टम में दर्ज नहीं हो पाया।

भूकंप की सूचना के बाद प्रशासन ने तहसील चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट सहित सभी तहसील क्षेत्रों से जानकारी प्राप्त की। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।
प्रशासन ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

