भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी रुहेलखंड बरेली उत्तरप्रदेश में अंतर विश्व विद्यालयी ग्रैपलिंग महिला पुरुष स्पर्धा 17 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी

भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा महात्मा महात्मा ज्योतिबा फूले यूनिवर्सिटी रुहेलखंड बरेली उत्तरप्रदेश में अंतर विश्व विद्यालयी ग्रैपलिंग महिला पुरुष स्पर्धा 17 से 22 फरवरी तक आयोजित होगी। जिसमें देश भर से लगभग 200 यूनिवर्सिटी के लगभग 800 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में भाग लेंगे । अंतर विश्वविद्यालय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के लिए ऋषिकेश शहर से नवीन रयाल को मुख्य निर्णायक नियुक्त किया गया है बता दे कि नवीन रयाल यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग/ ग्रैपलिंग में अंतराष्ट्रीय निर्णायक भी है । प्रतियोगिता में एक मात्र UWW से मान्यता प्राप्त भारतीय ग्रैपलिंग संघ के निर्णायक ही तकनीकी सहयोग देते आ रहे है।

विदित हो कि ग्रैपलिंग खेल प्राचीन महाभारत का मल्ल युद्ध का परिष्कृत रूप है, जिसे भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा 2018 से अंतर विश्वविद्यालय स्पर्धा में शामिल किया गया है। वहीं नवीन रयाल ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता की भांति उक्त प्रतियोगिता में भी निष्पक्ष व पारदर्शी निर्णय देने के लिए वो प्रतिबद्ध रहेंगे। शहर के नवीन रयाल के चयन होने पर ग्रैपलिंग एसोसियेशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री अखिलेश मित्तल , कोषाध्यक्ष श्री सागर गर्ग, व भारतीय ग्रैपलिंग संघ के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।