पशुलोक बैराज के पास नदी के टापू में फंसे युवक का देर रात SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

ऋषिकेश। State Disaster Response Force (SDRF) की टीम ने Pashulok Barrage के पास नदी के बीच बने टापू में फंसे एक युवक को देर रात कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू कर लिया।

एसडीआरएफ निरीक्षक Kavindra Sajwan ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार रात Rishikesh कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पशुलोक बैराज के पास नदी के बीच एक टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू की।

टीम ने पशुलोक बैराज से Kunau village की दिशा में करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिली।

इसके बाद तेज बहाव, अंधेरा और दुर्गम नदी तटों के बावजूद टीम ने सघन सर्च अभियान जारी रखा। लगातार प्रयासों के बाद टीम ने कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच बने टापू पर फंसे युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान Ayush Mamgain निवासी इंद्र नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है, जो बीटेक का छात्र बताया जा रहा है।