कुंभ मेला 2027: मुख्यमंत्री ने 234.55 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मेले की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, आधारभूत संरचना और दीर्घकालीन विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख स्थायी प्रकृति के कार्यों का शिलान्यास भी किया। 234.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले का सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करना है। साथ ही इन परियोजनाओं से हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को भी मजबूती मिलेगी।

शिलान्यास किए गए प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:

  1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना
    कुल 07 कार्य — लागत ₹70.54 करोड़
  2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना
    कुल 12 कार्य — लागत ₹127.23 करोड़
  3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना
    कुल 09 कार्य — लागत ₹18.11 करोड़
  4. श्रद्धालु सुविधाएं एवं सहायक अवसंरचना
    कुल 06 कार्य — लागत ₹18.67 करोड़

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।