रुड़की। सेवा पखवाड़े के दौरान महापौर अनीता अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और नगर निगम क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे सामाजिक संगठनों, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों और क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों की सराहना की है।
शहरी विकास निदेशालय उत्तराखंड के आदेश अनुसार “स्वच्छता ही सेवा” 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव थीम के अंतर्गत नगर निगम रुड़की द्वारा अधिकृत रेरीतन कंसल्टिंग द्वारा नगर निगम रूड़की के सभी वार्डो में पार्को, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चला गया। स्वच्छता अभियान में ऐसे खुले या आवा जाही वाले स्थानों को स्वच्छ रखें जाने पर जोर दिया जाता है ताकि लोगो को किसी तरह की गंदगी का सामना न करना पड़े, अभियान में नगर निगम के महापौर अनीता अग्रवाल, मुख्य नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त ,वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी तथा ब्रांड एंबेसडर सावित्री मंगला, रमेश भटेजा ,पर्यावरण पर्यवेक्षक, पर्यावरण निरीक्षक समस्त पर्यावरण मित्र, कर्मचारी कल्सेंटिंग के सदस्य,एनआईएच के निदेशक,उनका समस्त स्टाफ अभियान में उपस्थित रहे , वार्ड के बाकी लोगों को भी अभियान में शामिल होने के लिए जागरुक किया। सभी को बताया आसपास गंदगी ना फैलाएं खुले में कचरा ना फेंकने कूड़ा सिर्फ कूड़े वाली गाड़ी को ही दें

