उत्तराखंड में महिला पर अत्याचार की सीमा पार हुई; कपड़े फाड़े और रीढ़ की हड्डी तोड़ी गई।

उत्तराखंड के देहरादून स्थित पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई। यहां महिला का रेप किया गया और उसे बुरी तरह पीटा गया जिससे उसकी कमर की हड्डी टूट गई। गंभीर रूप से घायल महिला का देहरादून अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। पीड़िता की माता की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी विवाहित बेटी उनके साथ रहती है। बीते तीन जुलाई की रात करीब दो बजे अनस उसकी बेटी के कमरे पर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। उसकी बेटी ने दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि अनस जबरन उनकी बेटी के कमरे में घुस गया और पीड़िता से दुष्कर्म किया और कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट में पीड़िता जमीन पर गिरी। उसकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया। इस दौरान पीड़िता चिल्लाई। आसपास रहने वाले किरायेदार इकट्ठा हो गए। इस पर अनस फरार हो गया। गंभीर घायल पीड़ित महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पता लगा कि पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है। मामले में शनिवार देर रात पीड़िता की मां ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता अपने पति को छोड़कर मां के साथ रह रही है।

पीड़ित परिवार का पहले से परिचित था आरोपी
इंस्पेक्टर पटेल नगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों से पीड़ित महिला की स्थिति की रिपोर्ट ली गई है। महिला दरोगा को मौके पर बयान लेने के लिए भेजा गया। महिला की सर्जरी होनी है। इसलिए अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए। उधर पीड़िता का मेडिकल भी अभी कराया जाना बाकी है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी पीड़ित परिवार का पहले से परिचित था। वह घटना के बाद अपने ठिकाने से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।