भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित किए। उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी इलेक्ट्रॉनिक क्रांति के जनक हैं।

आज भारत में इन्हीं की वजह से कंप्यूटर टीवी मेडिकल की सुविधा और जो आज देश तरक्की कर रहा है। यह सब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने कहा कि पंचायत राज्य आज भारत में है वह भी राजीव गांधी की ही देन है।
उनकी इन सभी उपलब्धियां को भारत कभी भी भूल नहीं सकता देश की तरक्की और उन्नति में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का एक बड़ा योगदान है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि 22 अगस्त को देहरादून में ईडी के ऑफिस का घेराव किया जाएगा जिसमें हजारों की तादाद में कांग्रेसी भाग लेंगे। ED संविधान के अनुरूप कार्य न कर भाजपा सरकार के अनुरूप काम कर रही है जोकि गलत है।