पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक–1 रूड़की मेंहिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

रुड़की। आज पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक -1 रुड़की में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी साहित्य के पुस्तकों की प्रदर्शनी विद्यालय पुस्तकालय में आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने किया। विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी साहित्य से सम्बंधित करीब तीन हज़ार पुस्तकें उपलब्ध है, जिसमे से चयनित पुस्तकों को विद्यालय पुस्तकालय में प्रदर्शित किया गया। सूरदास , तुलसीदास , कबीर, मुंशी प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन, रामधारी सिंह दिनकर, स्वामी विवेकानंद, गुलज़ार, रविन्द्रनाथ टैगोर, इत्यादि की रचनाएँ पुस्तकालय में प्रदर्शित की गयी।
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए इस भाषा से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे पुस्तक समीक्षा लेखन, कविता पाठ, कथा वाचन, निबंध लेखन, चित्रकला आदि सम्मिलित है।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि किसी भी भाषा को पूरी शुद्धता के साथ सीखनी चाहिए । व्याकरण तथा उच्चारण किसी भी भाषा के महत्वपूर्ण पहलू होते है। अगर हम सही उच्चारण के साथ बोलेंगे तभी उसको सही लिख भी पाएंगे |हिंदी भाषा की उत्पति, विकास एवं महत्व के बारे में विस्तार से समझाते हुए ये बताया कि किसी भी देश की सभ्यता एवं संस्कृति को जीवित रखने एवं एक सूत्र में बांधने का काम मातृभाषा करती है जो कि हमारी हिंदी है
मातृभाषा का महत्व बताते हुए उप प्राचार्या संगीता खोराना ने बच्चों को अपनी मातृभाषा का अधिकाधिक उपयोग करने एवं इससे गौरवान्वित होने के लिए प्रेरित किया | उन्होंने ये समझाया कि किसी भी भाषा में प्रवीणता पाने के लिए एक अच्छा श्रोता होना बहुत जरुरी है | मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे ने भी मातृभाषा की पुस्तको को पढने के लिए बच्चों को प्रेरित किया|
पुस्तकालयाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्येश्य विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य की धरोहरों से अवगत कराना है | प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षक तथा छात्र सभी हिंदी साहित्य के लेखकों तथा कवियों और उनकी रचनाओं से परिचित होते है जो उन्हें इन पुस्तकों को पढने के लिए प्रेरित करते है |
इस अवसर पर संध्या पवार, श्रुति पालीवाल, किरण भट्ट, रातुल बिजलवान, अभिषेक कुमार, रवीना यादव, गार्गी वर्मा सहित सभी शिक्षकों ने प्रदर्शनी में उत्साह के साथ भाग लिया |