
देहरादून: आपने आज तक कई बुक लॉन्च देखे होंगे, लेकिन शुक्रवार की शाम कैनाल रोड स्थित ज़ोरको रूफटॉप कैफे (Zorko Rooftop) में जो हुआ, वह देहरादून के साहित्यिक इतिहास में पहली बार था।
आईआईटी के पूर्व छात्र और टेक-फाउंडर प्रतीक गोयल ने अपनी पहली नॉवेल ‘The Gift of the Witch’ को एक आम किताब की तरह नहीं, बल्कि एक ‘साइकोलॉजिकल मास्टरक्लास’ (Psychological Masterclass) की तरह लॉन्च किया। कैफे को किसी डार्क हॉलीवुड थ्रिलर मूवी के सेट में तब्दील कर दिया गया था, जहाँ पुरानी किताबों की एक विशाल दीवार, डिम लाइट्स, और विंटेज डार्क-एकेडेमिया थीम ने सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह किताब मॉडर्न रिलेशनशिप्स, क्वांटम फिजिक्स और वैदिक ज्ञान का एक गहरा मिश्रण है। इवेंट के दौरान, प्रतीक ने मशहूर पॉडकास्टर सात्विका गोयल के साथ मिलकर एक ‘लाइव शैडो ऑडिट’ (Shadow Audit) किया। दोनों ने मंच पर इंसानी नर्वस सिस्टम, आघात (Trauma), और ‘अवॉयडन्ट अटैचमेंट’ जैसे गहरे मनोवैज्ञानिक विषयों पर ऐसी चर्चा की, कि पूरे हॉल में पिन-ड्रॉप साइलेंस था।
इवेंट का सबसे दिलचस्प पल वह था जब दर्शकों को सील बंद ‘ओरेकल कार्ड्स’ (Oracle Cards) खोलने के लिए कहा गया। हर कार्ड में एक गहरा मनोवैज्ञानिक सच लिखा था, जिसने मेहमानों को खुद से जोड़ने पर मजबूर कर दिया।
देहरादून के इस सबसे एक्सक्लूसिव इवेंट को शहर के टॉप ब्रांड्स का साथ मिला। यह पूरा आयोजन धर्मा क्रिएशन्स (Dharma Creations) द्वारा संचालित (Powered By) और प्रतिष्ठित द बुक वर्ल्ड (The Book World) द्वारा प्रकाशित किया गया। इवेंट को गौरव एंटरप्राइजेज (Gaurav Enterprises) का विशेष सहयोग (Supported By) प्राप्त हुआ। साथ ही, मेहमानों के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए एनर्जी पार्टनर के रूप में सिक्स सेंस (Six Sense), न्यूट्रिशन पार्टनर द टेस्टी मिलेट्स (The Tasty Millets), और एलिगेंस पार्टनर जस्ट पीची इंडिया (JustPeachyIndia) ने अहम भूमिका निभाई।
किताब का यह फर्स्ट एडिशन सिर्फ 500 कॉपियों तक सीमित रखा गया है, जिसे लेकर पाठकों में भारी उत्साह है।
