देहरादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून/हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के देवभूमि Uttarakhand आगमन पर Pushkar Singh Dhami ने Jolly Grant Airport पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया। इसके बाद गृह मंत्री सीधे Haridwar के लिए रवाना हो गए।

अपने दौरे के दौरान अमित शाह हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यहां वह उत्तराखंड सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम के तहत 312.31 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और 115.09 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन

राज्य सरकार की ओर से चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए राज्यस्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसका उद्घाटन अमित शाह करेंगे। इस प्रदर्शनी में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इनमें समान नागरिक संहिता (UCC), सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक और अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसे फैसलों की झलक देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

करीब सवा चार घंटे हरिद्वार में रहेंगे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वह Vairagi Dweep में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।