
Haridwar : थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में तैनात सुरक्षाकर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को संभावित कारण माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, सुकांता (52) पुत्र सोना चंद, मूल निवासी ऊना कोटि, तिरुपुरा, यहां एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे। सोमवार देर रात सूचना मिली कि उन्होंने अपने कमरे के भीतर फांसी लगा ली है।
सूचना पर एसओ मनोज नौटियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया गया और कमरे की तलाशी ली गई, हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ और जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

