बर्फबारी में फंसे 80 पर्यटक सुरक्षित लौटे घर…

Chakrata : लोखंडी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सकुशल अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान और रोहन राणा ने बताया कि कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे।

शुक्रवार को क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के चलते त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग तीन फीट तक बर्फ जम गई थी। इसके कारण कोटीकनासर से चकराता तक करीब 30 किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे पर्यटक रास्ते में फंस गए।

सोमवार शाम लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। सड़क खुलते ही मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।