3 महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस, नई नवेली दुल्हन का इस हाल में मिला शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रामपुर बरई गांव निवासी एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बरई के मजरा पेरी निवासी सरोज (23) पत्नी राजू का शव गुरुवार रात को छत के कुंडे से लटकता मिला। शव लटकता देख हड़कंप मच गया। महिला के ससुर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उप जिला मजिस्ट्रेट को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नायब तहसीलदार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मालूम हो कि विवाहिता की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। इस मामले में थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला ने आत्महत्या कर जान दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit : lalluram