Moye Moye Trend : ‘मोये मोये’ से ‘गुलाबी शरारा’ तक ट्रेंडिंग गानों पर भी खूब बन रही रील

Moye Moye Trend : 'मोये मोये' से 'गुलाबी शरारा' तक ट्रेंडिंग गानों पर भी खूब बन रही रील

Moye Moye Trend : इन दिनों उत्तराखंड के विभिन्न जलाशयों, नम भूमि क्षेत्रों में प्रवास पर आए साइबेरियन पक्षी खूब मंडरा रहे हैं। इन्हीं की तरह इन दिनों सोशल मीडिया में एक साइबेरियन गायक की ओर से गाया गया गीत मोये मोये Moye Moye Trend खूब तैर रहा है। जैसे ही आप अपने सोशल मीडिया फीड को स्क्रॉल करते हैं तो आपको ट्रेंडिंग गाने और ट्यून्स देखने व सुनने को मिलते हैं। Moye Moye Trend

इनमें मोये-मोये प्रमुख है। ये इतना वायरल है कि लोगों की जुबान पर भी चढ़ गया है। इस गाने को साइबेरियन गायक टेरा डोरा ने गाया है। गाने का टाइटल डेजनम है। मोये-मोये Moye Moye Trend का मतलब बुरा सपना होता है। हालांकि असल गीत में इस टर्म को ‘मोजे मोर” गाया गया है, जो कि साइबेरियन भाषा में है। Moye Moye Trend

इसका मतलब भी बुरा सपना ही होता है। सोशल मीडिया पर इस गाने ने कमाल किया हुआ है। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक हर जगह इस पर रील बनाए जा रहे हैं। लगभग तीन मिनट के इस गाने को पूरी दुनिया ने सुना है। Moye Moye Trend

गुलाबी शरारा

कुमाऊंनी गीत ‘गुलाबी शरारा’ जो इस प्रकार है ठुमक ठुमक जब हिट छे तू पहाड़ी बटुमा… एक और जोशीला गाना था जिसने इस साल सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। छोटे बच्चों से लेकर शिक्षक और नर्तक तक, देश भर के लोग इस गाने पर थिरकने से खुद को नहीं रोक सके और निश्चित रूप से, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। Moye Moye Trend

https://www.youtube.com/shorts/9tQzlELr9ZY

हे प्रभु, हे हरि राम भी है ट्रेंडिंग

सोशल मीडिया पर हे प्रभु, हे हरि राम जगन्नाथम प्रेमा नंदी.. भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर भी जमकर रील बना रहे हैं और उन रील को देख दर्शक भी अपना मनोरंजन कर रहे हैं। साथ ही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ साझा कर चटकारे ले रहे हैं। Moye Moye Trend

https://www.youtube.com/shorts/lRea_Sgi6fk

युवा बोले
आजकल सोशल मीडिया पर बहुत सामान्य सी बात भी वायरल हो जा रही है। बस कंटेंट में दम होना चाहिए। मोये-मोये भी उनमें से एक है। अब दोस्तों व परिवार के बीच मजाक करते हुए भी लोग मोये-मोय कह रहे हैं, जाे सोशल मीडिया में अपडेट हैं वह तो हंसते हैं, लेकिन जिन्हें नहीं पता वह बस यह सोच कर चुप हो जा रहे हैं कि पता नहीं क्या बात कर रहे हैं। -दीपक

इस तरह के ट्रेंडिंग गाने व रील को समझने के लिए सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पड़ता है। आजकल लगभग सभी लोग सोशल मीडिया पर हैं। इसलिए मोये-मोय जैसे गीत कुछ ही मिनट में वायरल होने लगे हैं। दोस्तों के बीच इन विषयों पर बात करने के लिए सबसे पहले इनका मतलब समझा बहुत जरूरी है। -सोहन बिष्ट

मोये-मोये बहुत नया शब्द है। समय-समय पर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया देखने और सुनने को मिलता है। इस तरह के वीडियो बहुत बड़े स्तर पर लोगों का मनोरंजन करते हैं। बस इन्हें समझने के लिए हमें अपडेट रहता पड़ता है। -मोनिका पटवाल